फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बोलेरो- ईको कार की भिड़ंत में छह घायल

Sun, 02 Nov 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। नौगांव-अजनर मार्ग पर नहर के पास शनिवार को बोलेरो और ईको कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ईको कार सवार दंपती समेत छह लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के गोरखा गांव निवासी मुन्ना (66) अपनी पत्नी वतीबाई (60), शिब्बू (62), राजू (32), आशारानी (45) व बबलू (14) के साथ ईको कार से रिश्तेदारी में गया था। शाम काे सभी लोग वापस लौट रहे थे। तभी नहर के पास बेलाताल की ओर से आ रही बोलेरो से भिड़ंत हो गई। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। चालक व आगे बैठा मुन्ना कार में फंस गए।
चीख-पुकार सुनकर राहगीरों की भीड़ एकत्र हाे गई। ईको सवार सभी घायलों को सीएचसी बेलाताल पहुंचाया गया। जहां से मुन्ना, वती, शिब्बू और राजू की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें