फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: राम वनगमन की लीला देख दर्शकों की आंखोंं से छलके आंसू

Sun, 02 Nov 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़/अजनर/बेलाताल। जिले में तीन स्थानों पर चल रहे रामलीला मंचन को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुट रही है। कस्बा अजनर में चल रही रामलीला में राम वनगमन की लीला का मंचन किया गया। रानी कैकेई ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगे। एक में राम को वनवास और दूसरे में भरत को राजगद्दी। राम, लक्ष्मण और सीता के वन जाने के दृश्य को देखकर दर्शकों की आंखों से आंसू छलक पड़े। बेलाताल संवाद के अनुसार आदर्श रामलीला सांस्कृतिक मंच की ओर से आयोजित रामलीला में शुक्रवार की रात धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला का मंचन किया गया। धनुष टूटते ही पूरा मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर सरंक्षक चौधरी मैथिलीशरण, डॉ. सतीश राजपूत, इंद्रपाल रिछारिया, शाहिद समेत तमाम दर्शक मौजूद रहे। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार आदर्श रामलीला समिति की ओर से चल रही रामलीला के आठवें दिन सुग्रीव मित्रता, बालि वध व लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद यादव, संतोष सुल्लेरे, चंद्रनारायण द्विवेदी, मृदुल चौबे, राजू सोनी, रामराजा सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें