फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत छह लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के पिड़ारी गांव निवासी विकलेश (25) शनिवार की सुबह किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में एकाएक आए अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक फिसल गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह मझलवारा निवासी अरुण, भंडरा निवासी ललतेश, इमिलियाडांग निवासी भागीरथ, अजनर निवासी रामचरन और खम्हरिया निवासी रामबाई अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन

-
युवती समेत तीन ने खाया जहर
महोबा। जिले में युवती समेत तीन लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। शहर के कांशीराम कॉलोनी निवासी आकांक्षा (19) ने शनिवार की सुबह किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी तरह बौरा निवासी सविद्या (27) और बिलखी निवासी संगीता (35) ने घर पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। (संवाद)
-
ट्रक चालक की संदिग्ध हालात में मौत
महोबा। संदिग्ध हालात में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जनपद सुल्तानपुर के गजेड़ी गांव निवासी शहीर अहमद (55) ट्रक चालक था। शुक्रवार को वह महाराष्ट्र के पुणे से ट्रक लेकर गोरखपुर जा रहा था। तभी देर रात जिले के एक ढाबे में ट्रक खड़ा करने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। साथी असलम हुसैन उसे जिला अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला संदिग्ध होने पर अस्पताल प्रशासन ने शव को मॉर्च्यूरी में रखवाते हुए पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें