फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सामूहिक विवाह में छह जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Mon, 01 Dec 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। लोक भारतीय मानव संस्थान की ओर से कस्बे के स्वामी ब्रह्मानंद बरातघर में रविवार को सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें छह जोड़ों की शादियां कराई गईं। वर व वधू ने एक दूसरे को जयमाला पहनाईं।
विज्ञापन

सम्मेलन में अंशिता ने वीरेंद्र नामदेव, भगवती ने विनोद कुमार, पाना देवी ने योगेंद्र कुमार, गुड्डी ने राहुल कुमार, बबली ने आनंद राम, काजल ने कल्याण व क्रांति ने कैलाश को वरमाला पहनकर अपना जीवनसाथी बनाया। विवाह होने के बाद मारुति साहू ने सभी जोड़ों को प्रमाणपत्र और स्मृतिचिह्न भेंट किए। संस्था के संयोजक दीपक साहू ने कहा कि सर्वजातीय विवाह से दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर किया जा सकता है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शिवकुमार राजपूत, नीरज राजपूत व अमीन संघ के अध्यक्ष कृष्णकुमार साहू ने विवाह जोड़ों को उपहार भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें