फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: एसआईआर काम के दबाव में शिक्षामित्र ने भेजा इस्तीफा

Wed, 17 Dec 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 16 एमएएचपी 10 परिचय-एसआईआर काम में हो रही परेशानी को बताता ​शिक्षामित्र खलक सिंह। संवाद
विज्ञापन
महोबा/पनवाड़ी। ब्लॉक पनवाड़ी के प्राथमिक विद्यालय भुजपुरा में तैनात शिक्षामित्र ने एसआईआर कार्य के दबाव के चलते इस्तीफा भेजा है। उन्होंने बीएसए को पत्र भेजकर मानसिक परेशानी बताते हुए पद से मुक्त किए जाने की मांग की है। बताया कि दबाव के चलते रात में नींद न आने के साथ मानसिक संतुलन भी प्रभावित हो रहा है। बीएसए ने अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय भुजपुरा में खलक सिंह राजपूत वर्ष 2002 से शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में चल रहे एसआईआर सर्वे के काम में शिक्षामित्र को लगाया गया है। काम के दबाव का हवाला देकर उन्होंने पद से इस्तीफा देने का पत्र बीएसए को भेजा है। शिक्षामित्र ने बताया कि उन्हें मोबाइल फोन चलाना नहीं आता जबकि एसआईआर कार्य में ऑनलाइन फीडिंग के लिए मोबाइल का उपयोग अनिवार्य है। बताया कि लगातार मोबाइल पर कॉल आने और समय सीमा के दबाव के चलते वह मानसिक तनाव में हैं। इस समस्या से बीआरसी कार्यालय के अधिकारियों को अवगत कराया गया। साथ ही विद्यालय के अन्य योग्य शिक्षकों को यह कार्य सौंपे जाने की मांग की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत भी खराब है। मानसिक, पारिवारिक और आर्थिक दबाव के चलते उन्होंने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा का कहना है कि जानकारी मिली है। इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। शिक्षामित्र को बुलाकर बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें