फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: साहब! मारपीट व धमकी के मामले में दोषियों पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Mon, 18 Aug 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। एसपी साहब! दबंगाें की मारपीट और धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शहर कोतवाली में जाकर कई बार शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई न होने से आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। इससे उसका परिवार परेशान है और शहर छोड़कर गांव में रहने को मजबूर हैं। यह बात छिकहरा निवासी पीड़ित हीरालाल व बसंत ने समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए एसपी प्रबल प्रताप सिंह से कही।
विज्ञापन

पीड़ितोंं ने बताया कि दोनों एक ऑटोमोबाइल्स दुकान में काम करते हैं। 11 अगस्त की रात को वह बाइक से घर जा रहे थे। तभी मुल्ला के खुड़ा के पास एक ई-रिक्शा रास्ते में खड़ा था। बाइक रोकते ही घात लगाए बैठे दबंगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर दी। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। इससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। आरोप लगाया कि उसमें से एक व्यक्ति एक माह पहले जेल से छूटकर आया है। युवक से विवाद के चलते वह मोहल्ला शेखूनगर में न रहकर छिकहरा में रहते हैं। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सदर तहसील में एडीएम न्यायिक सुखबीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 22 शिकायतें आईं। चार का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। सर्वाधिक शिकायतें जमीन के विवाद से संबंधित रहीं। इसी तरह कुलपहाड़ में एडीएम नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 44 शिकायतों मेंं चार का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें