फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सीहो नाला उफनाया, 18 गांवों का संपर्क कटा

Tue, 05 Aug 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/खरेला। जिले में 12 घंटे से लगातार हो रही बारिश से नदी और नाले उफान पर हैं। चंद्रावल नदी से निकले सीहो नाला पर बरायं गांव के पास बना रपटा सोमवार की दोपहर उफना गया। इससे 18 गांवों का संपर्क कट गया। ग्रामीणोंं को 20 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से लोगोंं की मुसीबत बढ़ा दी है। चंद्रावल नदी के सीहो नाला का रपटा उफनाने से लोग परेशान रहे। पूरे दिन रपटा के ऊपर से पानी बहने के चलते बरायं, ऐचाना, कोहारी, सुरहा, बबेड़ी, ग्योड़ी, बारी, पड़ोरा, कुआं, पुपवारा, रिहुनिया, पाठा, सलुआ, कनेरी, गहरा, बघारी आवागमन ठप हो गया। रामप्रताप, दिनेश, दीपक, हरीओम आदि ने बताया कि दस दिन में तीसरी बार रपटा उफनाया है।

पांच मकान ढहे, हजारों की गृहस्थी बर्बाद
पनवाड़ी/खरेला। बारिश में खरेला और पनवाड़ी में पांच लोगों के मकान गिर गए। खरेला निवासी लालदिवान प्रजापति, हरनारायण, रामपाल व कल्लू के कच्चे मकान गिरने से हजारों की गृहस्थी बर्बाद हो गई। हालांकि, लोग बाल-बाल बच गए। पनवाड़ी के कोटरा गांव में सीताराम का कच्चा मकान गिरने से तीन बकरियों की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

हाईवे पर गिरा पेड़, एक घंंटे बाधित रहा आवागमन
महोबा। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से कानपुर-सागर हाईवे पर हमीरपुर चुंगी के आगे सोमवार की दोपहर पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। यातायात प्रभारी सुनील कुमार ने वन विभाग को सूचना देते हुए जेसीबी मशीन से पेड़ को सड़क से अलग कराया। तब आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें