फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 15 घंटे की बारिश से श्यामा नाला उफनाया, आठ गांवों का संपर्क कटा

विज्ञापन
फोटो 03 एमएएचपी 18 परिचय-खन्ना क्षेत्र में श्यामा नाला उफान पर होने से आठ गांवों का इस तरह टूटा
विज्ञापन
महोबा/खन्ना/पनवाड़ी। जिले में 15 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने लोगों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है। बुधवार रात से बृहस्पतिवार पूरे दिन बारिश होती रही। विकासखंड कबरई के खन्ना क्षेत्र में श्यामा नाला उफनाने से आठ गांवों का संपर्क कट गया है।
विज्ञापन

बारिश से घरों, मुख्य मार्ग, थाना परिसर और पशु अस्पताल समेत कई सार्वजनिक स्थानों पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया। श्यामा नाला उफान पर होने से ग्रामीण अस्पताल, बाजार या खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं। ब्लॉक कबरई के खम्हरिया गांव से निकले श्यामा नाला का जलस्तर बढ़ने से रपटा डूब गया। इसकी वजह से बरभौली, बहिंगा, सिरसीखुर्द, कहरा, खम्हरिया, चिचारा, ग्योड़ी और खन्ना गांव का संपर्क टूट गया।
खम्हरिया निवासी सूरजकली, रानी, रोहित और राजू ने पुल निर्माण की मांग की। उन्होंने बताया कि रपटा डूबने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। मुख्य मार्ग और सड़कों में भी जलभराव हो गया है। लोगों के घरों में पानी घुसने से उनकी गृहस्थी बर्बाद हो गई। पूरे दिन लोग बारिश का पानी निकालने में जुटे रहे। पशु अस्पताल खन्ना और थाना परिसर में जलभराव से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई। कुलपहाड़ मार्ग और झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भी पानी होने से आवागमन बाधित रहा। बीजानगर गांव में सड़क पर पानी भरने से ग्रामीणों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा रहा।
विज्ञापन

ब्लॉक पनवाड़ी के बुड़ेरा गांव में नहर के पानी से नाला उफान पर आ गया। इससे बस्ती में पानी भर गया और तीन से चार फीट तक जलभराव हुआ। करीब 60 परिवारों की गृहस्थी बर्बाद हो गई है। ग्रामीणों ने एडीएम वित्त इंद्रनंदन सिंह को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

फोटो 03 एमएएचपी 18 परिचय-खन्ना क्षेत्र में श्यामा नाला उफान पर होने से आठ गांवों का इस तरह टूटा

फोटो 03 एमएएचपी 18 परिचय-खन्ना क्षेत्र में श्यामा नाला उफान पर होने से आठ गांवों का इस तरह टूटा

फोटो 03 एमएएचपी 18 परिचय-खन्ना क्षेत्र में श्यामा नाला उफान पर होने से आठ गांवों का इस तरह टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें