फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से जली दुकान, लाखों का माल राख

Wed, 28 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना कबरई के ग्राम सुरहा की एक दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग में किराना सामग्री, कपड़े, मशीने सहित लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में दुकानदार भी झुलस गया। पुलिस व ग्रामीणों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्राम सुरहा निवासी उदयभान पुत्र विश्वनाथ की गांव में किराना की दुकान है। दुकान
विज्ञापन


में ही वह सिलाई का काम करता है। मंगलवार की देर शाम उदयभान दुकान बंद करके घर चला गया। रात्रि के समय शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आग की लपटें व धुआं देख ग्रामीणों ने पुलिस व दुकानदार को सूचना दी। उधर, दुकान में रखा सिलेंडर निकालने के प्रयास में दुकानदार उदयभान भी झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दुकानदार ने करीब तीन लाख रुपये की क्षति होने की जानकारी राजस्व विभाग को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें