फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजने लगीं मां भवानी की प्रतिमाएं

Tue, 27 Sep 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 शारदीय नवरात्र में पूजा अर्चना और स्थापना के लिए मां दुर्गा की प्रतिमाएं सजने लगीं हैं। मूर्तिकार देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में दिन रात जुटे है। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए दुर्गा प्रतिमाओं की बुकिंग कर दी गई है। जगह-जगह सुंदर पंडाल बनाने का काम जारी है। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। शहर में करीब आधा सैकड़ा से अधिक
विज्ञापन


स्थानों पर अस्थाई पूजा पंडाल बन रहे हैं। नगर पालिका के सामने महेश्वरी धर्मशाला और रामनगर में प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। महेश्वरी धर्मशाला में मूर्तिकार ने बताया कि सोमवार तक लगभग 50 मूर्तियों की बुकिंग जा चुकी है। रामनगर के मूर्तिकार ने बताया कि 45 दुर्गा प्रतिमाएं बुक हो चुकी है। नवरात्र पर शहर के ऊदल चौक के पंडाल में विशेष डांडिया,

मातारानी का जगराता, भजन कीर्तन आदि आयोजन किए जाएंगे। शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर परिसर में नौ दिन मेला लगेगा। मंदिर के पुजारी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि मां चंद्रिका का नौ दिन भव्य शृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें