फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरियां चराने गए चरवाहे का पोखर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के गुगौरा गांव में बकरियां चराने पहाड़ पर गए चरवाहा का शव पोखर में बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि बकरियां भगाते समय पैर फिसलने से चरवाहा पोखर में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गुगौरा गांव निवासी शिवचरन (55) शुक्रवार को बकरी चराने गांव के पहाड़ पर गया था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों को आशंका हुई। खोजबीन के दौरान शनिवार की सुबह शिवचरन का शव पहाड़ पर स्थित पोखर में बरामद हुआ। आशंका है कि पहाड़ की गहराई में बनी पोखर में बारिश का पानी भर जाने के चलते बकरियां भगाते समय पैर फिसलने से घटना हुई। मृतक का पुत्र रामभरोसे ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें