फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में शशिकांत और लंबी कूद में भुवन अव्वल

Sun, 14 Feb 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर पालीटेक्निक खेलकूद और वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न राजकीय पालीटेक्निक से आई टीमों ने खेलकूद वाद विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



400 मीटर दौड़ में राजकीय पालीटेक्निक नरैनी, बांदा के शशिकांत ने पहला, कानपुर के रमन वर्मा ने दूसरा और बरगढ़, चित्रकूट के लवकुश कन्नौजिया ने तीसरा स्थान पाया।


वहीं राजकीय पालीटेक्निक ग्राउंड में चल रही क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के मौके पर वालीबाल प्रतियोगिता में राजकीय पालीटेक्निक फर्रुखाबाद विजेता और राजकीय पालीटेक्निक झांसी उप विजेता रहा।
विज्ञापन



राजकीय पालीटेक्निक कालेज में आयोजित अंतर प्रांतीय प्रतियोगिताओं में रविवार को जेवलिन थ्रो, दौड़, लंबी कूद, वालीबाल आदि प्रतियोगिताएं हुईं।


प्रतियोगिताओं में फर्रुखाबाद, कानपुर, झांसी, महोबा, इटावा, घाटमपुर, ललितपुर, कन्नौज सहित तमाम कालेजों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। रविवार को जेवलिन थ्रो में घाटमपुर के छात्र असलम अली ने प्रथम, महोबा के अवनीश यादव द्वितीय स्थान और मानिकपुर के विनोद कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

 
छात्रा वर्ग  के जेवलिन थ्रो में फर्रूखाबाद की नीरू यादव ने प्रथम स्थान, चरखारी, महोबा की बविता ने द्वितीय स्थान तथा घाटमपुर की ममता यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया।


50 मीटर विकलांग वर्ग की छात्र दौड़ में अजय सिंह कानपुर ने प्रथम, दूअखिलेश कुमार नरैनी ने द्वितीय और कुलदीप कुमार इटावा तीसरा स्थान ने हासिल किया। छात्रा वर्ग की 50 मीटर छात्रा विकलांग वर्ग दौड़ में झांसी की सीमा पटेल प्रथम, अर्चना देवी द्वितीय और मधु तृतीय स्थान पर रही।

 
जेवलिन थ्रो विकलांग छात्र में कानपुर के अजय सिंह प्रथम, इटावा के विनोद कुमार द्वितीय तथा झांसी के शंभू निषाद को तृतीय स्थान मिला।



जेवलिन थ्रो विकलांग छात्रा वर्ग में झांसी की सीमा पटेल प्रथम, मधु द्वितीय और अर्चना देवी तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में कानपुर की किरन कटियार प्रथम, झांसी की रोशनी द्वितीय और पंकज कुमारी गौतम तृतीय रही।

 
लंबी कूद में 5.80 मीटर जंप लगाने पर ललितपुर के भुवन पटेल ने पहला, 5.76 मीटर लोंग जंप में औरैया के पंकज पटेल ने दूसरा और फर्रुखाबाद के शिव पांडेय ने तीसरा स्थान पाया। छात्रा वर्ग की 800 मीटर दौड़ में पालीटेक्निक कानपुर के रमन वर्मा अव्वल रहे, जबकि महोबा के राधेश्याम ने दूसरा और झांसी के पंकज कुमार गौतम ने तीसरा स्थान पाया।



छात्रा वर्ग की 800 मीटर दौड़ में पालीटेक्निक कानपुर की किरन कटियार ने पहला, झांसी की रोशन ने दूसरा स्थान पाया। क्रीड़ा प्रतियोगिता के निर्णायक भूपेंद्र राजपूत, बाबूलाल यादव और वहीद अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें