फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खेत में कटकर रखी सात बीघा गेहूं की फसल जली

Fri, 03 Apr 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। आग लगने से खेत में मड़ाई के लिए रखी सात बीघा गेहूं की फसल जलकर बर्बाद हो गई। ग्रामीणाें ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। देर से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी किसान को नुकसान से नहीं बचा सकी।
विज्ञापन

कुलपहाड़ निवासी किसान नारायण दास ने गुड्डू साहू के खेत को बटाई पर लिया था। उन्होंने करीब 10 बीघा में गेहूं की फसल तैयार की थी। इसमें करीब सात बीघे की फसल कटकर एक जगह रखी थी। शुक्रवार की दोपहर अचानक रखी फसल में आग लग गई। किसानों ने लपटें देखी तो शोर मचाया और पीड़ित किसान व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक लपटों ने सात बीघे फसल को जलाकर बर्बाद कर दिया था। सूचना पर लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन किया। पीड़ित ने अग्निकांड में हुई क्षति का आंकलन कराकर सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें