फोटो 23 एमएएचपी 05 परिचय-ऊंची कूद में दमखम दिखाता प्रतिभागी। स्रोत: खेल विभाग
महोबा। खेल विभाग के निर्देश पर बुधवार को राजकीय जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स बालक सीनियर के खिलाड़ियों का जनपद स्तरीय ट्रायल लिया गया। इस दाैरान बेहतर प्रदर्शन करने पर सात खिलाड़ियों का चयन किया गया। अब यह खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में शामिल होंगे।
एथलेटिक्स ट्रायल में शामिल होने को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह दिखा। खेलो इंडिया के प्रशिक्षक रवि पटेल की देखरेख में ट्रायल हुआ। इस दौरान प्रत्येक खिलाड़ी की प्रतिभा को परखा गया। दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक आदि में बेहतर प्रदर्शन करने पर शिवकुमार, पवन, चंद्रशेखर, राजकुमार पाल, वीरेंद्र कुमार, राहुल व हरगोविंद का चयन किया गया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि सफल खिलाड़ी बृहस्पतिवार को सुबह 9:30 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम चित्रकूट में होने वाले मंडलीय ट्रायल में शामिल होंगे। इसमें सफल होने पर उन्हें प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 29 व 30 सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम जनपद बरेली में होगा।