फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा के नौ केंद्रों पर होगी प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा

Tue, 07 Oct 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जनपद के नौ केंद्रों में 12 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा, सहायक वन संरक्षक व क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा प्रारंभिक परीक्षा नौ केंद्रों पर होगी। सोमवार को शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा कार्य में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

यह परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक व दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा में 3,744 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए वीरभूमि महाविद्यालय ब्लॉक-ए, वीरभूमि महाविद्यालय ब्लॉक-बी, राजकीय इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक, जीआईसी श्रीनगर, पीएमश्री राजकीय गंगा सिंह इंटर कॉलेज चरखारी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चरखारी और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चरखारी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
एडीएम नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक के कार्य व दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डीएम गजल भारद्वाज ने परीक्षा के सफल संचालन को लेकर निर्देश दिए। कहा कि आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए पुलिस व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर अपर एसपी वंदना सिंह, प्रभारी डीआईओएस देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें