फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्य सूची 15 तक लखनऊ भेजें

Tue, 30 Dec 2014 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चलें बूथ की ओर कार्यक्रम के तहत नौ, दस व 11 जनवरी को मंडल प्रवासी प्रभारी बूथ पर रहकर सदस्यता अभियान पर ध्यान दें। ताकि ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाए जा सकें।
विज्ञापन


ये बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को आयोजित पार्टी की बैठक में कही। उन्हाेंने सदस्याें की सूची 15 जनवरी तक पार्टी कार्यालय लखनऊ भेजने के निर्देश दिए।

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि 500 सक्रिय सदस्य महोबा शहर में बनाए जाएंगे। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी अभी से जुट जाएं। उन्हाेंने कहा कि गांव-गांव में सदस्यता अभियान चलाना है।
विज्ञापन


कोई भी गांव नए सदस्य बनाने से बचना नहीं चाहिए। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भाजपा का सदस्य बनने के लिए लोग दूसरे दलों से भी आ रहे हैं। विधान सभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ उभरेगी।

बैठक में हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी सीट के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, नीरज रावत, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, नरेंद्र मिश्रा, पंकज तिवारी, उमाशंकर मिश्रा आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें