फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्फोटक बेच रहे महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। पुलिस की मिलीभगत से पत्थर मंडी कबरई में दो-तीन गुना महंगी दरों पर विस्फोटक सामग्री बेची जा रही है। इससे पत्थर कारोबार पर संकट है। विस्फोटक सामग्री विक्रेेता मनमाने तरीके से खुलेआम डायनामाइट, बारूद, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर्स की आपूर्ति कर रहे हैं। पुलिस चुपचाप तमाशा देख रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते करीब तीन माह बाद पत्थरमंडी कबरई में खनन कार्य शुरू होते ही विस्फोटक कारोबारियों ने मनमाने तरीके से विस्फोटक सामग्री की बिक्री शुरू कर दी। 2,500 रुपए में मिलने वाली विस्फोटक सामग्री की बोरी
छह हजार रुपए में मिल रही है। महंगी दरों पर विस्फोटक सामग्री मिलने से पहाड़ों पर खनन नहीं हो पा रहा है। जिससे गिट्टी का उत्पादन तेजी से घट रहा है।
इससे पहाड़ों में खनन कार्य प्रभावित हो रहा है। पहाड़ों पर खनन के लिए विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। ब्लास्टिंग के बाद पत्थर क्रशर भेजा जाता है। जहां पर गिट्टी तैयार होती है, लेकिन पुलिस की मिलीभगत के चलते अवैध तरीके से की जा रही विस्फोटक सामग्री की बिक्री पर कोई रोक नहीं लग रही है। उधर, जिला खनिज अधिकारी बीपी यादव का कहना है कि सभी विस्फोटक डीलरों को बुलाकर बात करेंगे और महंगी कीमत पर की जा रही बिक्री पर रोक लगवाई जाएगी। विस्फोटक का लाइसेंस लेने के बाद भी बिक्री न करने वाले लाइसेंस धारकों के खिलाफ लिखापढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें