फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 16 नवंबर से स्व गणना व एक दिसंबर से होगी जनसंख्या गणना

विज्ञापन
विज्ञापन
-जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जिलाधिकारी प्रभास कुमार की अध्यक्षता में जनगणना वर्ष 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से गणना कार्य की तैयारियां परखीं। बताया कि स्व गणना 16 नवंबर 2026 से और जनसंख्या गणना एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक की जाएगी।
बैठक में डीएम ने जनसंख्या गणना का कार्य पारदर्शी व त्रुटिरहित तरीके से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में लगाए जाने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को निर्धारित प्रक्रिया व डिजिटल माध्यम से आंकड़े संकलित करने को लेकर प्रशिक्षण दिया जाए। गणना के दौरान प्रत्येक परिवार और हर व्यक्ति से संबंधित निर्धारित सूचनाएं सावधानीपूर्वक दर्ज की जाएं। ताकि, आंकड़ों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने व शासन से निर्धारित निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि जनगणना कार्य में लोगों की सहभागिता और सहयोग के लिए बड़े स्तर पर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएं। जनगणना के दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, शैक्षिक, प्रवास आदि से जुड़ी निर्धारित जानकारियां एकत्र की जानी है। जनगणना 2027 को डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाना है। बैठक में एडीएम वित्त इंद्र नंदन सिंह, एसडीएम शिवध्यान पांडेय, डीआईओएस प्रेमचंद्र, पालिका ईओ अवधेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें