फोटो 20 एमएएचपी 16 परिचय-महोबा लौटीं सीमा पटनाहा का स्वागत करते कस्बावासी। संवाद
खरेला (महोबा)। सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा पटनाहा को भारतीय तीरंदाजी संघ की आंतरिक शिकायत समिति का अध्यक्ष बनाने के बाद पहली बार उनका गृह जनपद में आगमन हुआ। इस दौरान जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।
जनपद महोबा निवासी सीमा पटनाहा ने शनिवार को एक्सप्रेसवे से जैसे ही हमीरपुर जनपद में प्रवेश किया उनका स्वागत हुआ। पूर्व प्रधान कपिल तिवारी के नेतृत्व में फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाई गई। कस्बा खरेला में रानू पाठक के नेतृत्व में कुसुम वाटिका में नीरज द्विवेदी, शिवशंकर तिवारी, खुशी, लीना, आरके द्विवेदी, अवधेश, बाबी मिश्रा, श्याम सिंह, डॉ. सुभाष द्विवेदी, डॉ. राजेश वर्मा, ब्रजेश, अजय उपाध्याय, सुरेंद्र, पूर्व प्रधान स्कन्ध तिवारी ने स्वागत किया। इस मौके पर पटनाहा ने कहा कि भाजपा सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें खरा उतरने का प्रयास किया जाए। इस मौके पर डॉ. रूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।