फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: स्काउट गाइड में ब्लॉक चरखारी बना ओवरआल चैंपियन

Sun, 21 Sep 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 20 एमएएचपी 17 परिचय-बिना बर्तन के भोजन बनाकर हुनर दिखातीं गाइड ​शि​​क्षिकाएं। संवाद
विज्ञापन
महोबा। चरखारी डायट में आयोजित स्काउट-गाइड कार्यशाला में ब्लॉक चरखारी ओवरआल चैंपियन बना। कबरई ब्लाक को दूसरा और पनवाड़ी ब्लॉक को तीसरा स्थान पर मिला। कार्यशाला के अंतिम दिन प्रशिक्षण ले रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने तंबू लगाकर बिना बर्तन के भोजन बनाकर दिखाया।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को स्काउटिंग से जोड़ने के लिए डायट चरखारी में आयोजित स्काउट-गाइड की तीन दिवसीय विशेष कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन चारों ब्लाॅक के प्रशिक्षु स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, कब मास्टर और फ्लॉक लीडर के बीच ध्वजारोहण के प्रोटोकॉल को लेकर प्रतियोगिता हुई। निर्णायकों ने गहनता से इसका मूल्यांकन किया। इसके बाद स्काउट-गाइड ड्रेस प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं से मार्च पास्ट के साथ ही ड्रेस से संबंधित प्रश्नोत्तरी की गई।
समापन पर मुख्य अतिथि डाइट प्रवक्ता मनीष केसरवानी और विशिष्ट अतिथि जयराम कुटार इन तंबू में पहुंचकर प्रशिक्षुओं की मेहनत को परखते हुए भोजन चखा। जिला स्काउट मास्टर शिवपाल प्रजापति ने स्काउट मास्टर संवर्ग में चरखारी को प्रथम, कबरई द्वितीय और पनवाड़ी को तृतीय घोषित किया। गाइड कैप्टन संवर्ग में कबरई प्रथम, पनवाड़ी द्वितीय और चरखारी तृतीय रहा।
विज्ञापन

इसी तरह कब मास्टर संवर्ग में चरखारी और फ्लॉक लीडर संवर्ग में पनवाड़ी ब्लॉक प्रथम रहा। बेस्ट स्काउट मास्टर के रूप में प्रथम स्थान प्रशांत सक्सेना चरखारी, द्वितीय स्थान निर्देश कुमार पनवाड़ी और तृतीय स्थान वसीम अहमद जैतपुर को मिला।
ऑल ओवर चैंपियनशिप में 789 अंकों के साथ ब्लॉक चरखारी प्रथम स्थान पर रहा। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला स्काउट गाइड सचिव श्याम सुंदर, जिला संगठन आयुक्त रामनरेश पाल, सुशील त्रिपाठी, सपना अनुरागी, उपेंद्र सिंह, आनंद साहू, आभा मिश्रा, फिरदौस, पूनम सिंह, रमाकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।

फोटो 20 एमएएचपी 17 परिचय-बिना बर्तन के भोजन बनाकर हुनर दिखातीं गाइड शिक्षिकाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें