नेपाल में भूकंप से तबाह लोगाें की मदद के लिए बजरंग
दल कार्यकर्ताओं ने आल्हा चौह पर राहत कैंप लगाया। इसमें जरूरत का सामान और
धनराशि जुटाई गई।
रविवार को बजरंग दल कार्यकर्ताआें ने आल्हा चौक
में राहत सामग्री कैंप का आयोजन किया। कार्यकर्ताआें ने लोगों से भूकंप
पीड़िताें की मदद के लिए कंबल, दवाएं, टार्च, कपड़े और रुपये मांगे।
लोगाें
ने कैंप में पहुंचकर भूकंप पीड़िताें के लिए सहायता राशि और अन्य वस्तुएं
दान कीं। बजरंग दल के जिला संयोजक सत्येंद्र प्रताप गुप्ता ने बताया कि
सामान और धन एकत्र नेपाल भेजा जाएगा।
मयंक तिवारी ने कहा कि
प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे लोगों की हर प्रकार से मदद की जाएगी। उन्होंने
पीड़ितों की मदद के लिए लोगों से अपील की। कैंप में संतोष प्रजापति, अवधेश
शर्मा, नीरज रावत मौजूद रहे।