हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक शाखा महोबा की
इमारत का छज्जा रात में ढह गया। गनीमत रही कि छज्जा रात में ढहा, नहीं तो
बड़ा हादसा हो सकता था।
ब्रिटिश हुकूमत में बनाई गई हमीरपुर
डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक की इमारत जर्जर हो गई है। जगह-जगह लैंटर में
दरारें पड़ गई हैं। बैंक का छज्जा कई जगह से चटख गया था।
शनिवार की
रात बैंक का 15 फुट लंबा छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। रात का समय होने के
कारण न तो बैंक में कर्मचारी थे और न ही बैंक के नीचे कोई गाड़ियां और
ग्राहक। इस कारण बड़ा हादसा टल गया।
गौरतलब है कि छह माह पूर्व भी
बैंक का आधा छज्जा गिर गया था। बावजूद इसके बैंक प्रबंधन ने शेष छज्जे की
मरम्मत कराने की सुध नहीं ली।
शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित कोऑपरेटिव बैंक के नीचे पूरे दिन भीड़भाड़ रहती है। बैंक में कर्मचारियाें का आना-जाना लगा रहता है।