फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़े जाएंगे माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विशेष पहल की है। यूपी बोर्ड व समग्र शिक्षा अभियान के संयुक्त प्रयास से माह जुलाई से विद्यार्थियों को आठ स्वीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसको लेकर यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत विद्यार्थियों को तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ा जाएगा और उनमें अतिरिक्त दक्षता विकसित कर डिजिटल माध्यम से बेहतर शिक्षा प्रदान की जाएगी। छात्र अब पाठ्यक्रम से जुड़े विषयों के साथ वीडियो लेक्चर, प्रैक्टिस मॉड्यूल, क्विज व अन्य डिजिटल संसाधनों का लाभ उठा सकेंगे। यूपी बोर्ड और समग्र शिक्षा की ओर से कुल आठ डिजिटल प्लेटफॉर्म माध्यमिक स्कूलों के लिए मंजूर किए गए हैं। यह पोर्टल व एप दोनों माध्यम में उपलब्ध हैं।
पंजीकृत माध्यमिक स्कूल इन प्लेटफार्मों का उपयोग स्कूल आईडी के जरिये कर सकेंगे। डिजिटल प्लेटफॉर्म बहुभाषी कंटेंट, ऑफलाइन सुविधा, क्विज, वीडियो, ऑडियो व पीडीएफ सामग्री उपलब्ध कराता है। इसमें डिजिटल शिक्षा, ई-बुक्स, लेसन प्लान, स्व-अध्ययन और प्रशिक्षण सामग्री मिलती है। कक्षा नौ से विश्वविद्यालय स्तर के पाठ्यक्रम, असाइनमेंट व डिजिटल प्रमाणपत्र की सुविधा देता है। साथ ही एनसीईआरटी की किताबें, ऑडियो-वीडियो सामग्री और बहुभाषी अध्ययन संसाधन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें