फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल दूसरे युवक की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में चांदो गांव के समीप मंगलवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई थी। बुधवार को दूसरे घायल की भी झांसी ले जाते समय मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के सिमरिया गांव निवासी संजय सिंह (35) बाइक से अपनी ससुराल बांदा पत्नी रजनी को लेने जा रहा था। हाईवे में चांदो गांव के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई थी।
हादसे में संजय सिंह की मौके पर मौत हो गई थी जबकि दूसरी बाइक में सवार पवा श्रीनगर निवासी जयपाल (20) व शैलेंद्र (19) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया था।
विज्ञापन

रास्ते में शैलेंद्र की मौत हो गई। मृतक शैलेंद्र के बड़े भाई रामकुमार का बुधवार को तिलक समारोह था। जिसके लिए समान की खरीदारी करने शैलेंद्र बाइक से महोबा आया था। वापस लौटते समय दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें