फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रपट सागर तालाब की खुदाई शुरू

Wed, 11 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
शुरू हुई तालाब की खुदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बुंदेलखंड में सूखे की समस्या को दूर करने के लिए जिले में तालाबों की खुदाई पर जोर दिया जा रहा है। बुधवार सेे चरखारी कस्बे के ऐतिहासिक रपट सागर तालाब की खुदाई का काम शुरू हुआ। डीएम की मौजूदगी में चार जेसीबी मशीनों से खुदाई शुरू कराई गई।
विज्ञापन


चरखारी कस्बे के ऐतिहासिक तालाबाें की खुदाई कराए जाने को लेकर डीएम वीरेश्वर सिंह ने चार दिन पहले नागरिकों के साथ बैठक कर सहयोग मांगा था। बुधवार को डीएम रपट सागर तालाब पहुंचे और खुदाई का काम शुरू कराया। तालाब की खुदाई डेढ़ मीटर तक  किया जाना है। जिससे बारिश के दौरान तालाब भर सके। इस दौरान डीएम ने कहा कि जो कुएं तालाबों की भूमि पर कब्जा जमाए है वह तत्काल हटा लें। अन्यथा उनके अतिक्रमण ढहा दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नागरिक तालाबों की खुदाई के काम में सहयोग दें। इस मौके पर एसडीएम प्रबुद्घ सिंह, खनिज अधिकारी वीपी यादव, सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि मुईनुद्दीन उर्फ मुइया, अरविंद चौहान, रमन गोस्वामी, जितेंद्र सिंह सेंगर, अमित शर्मा, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें