सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में बुधवार को छात्रा संसद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। जिसमें छात्राओं ने मिले दायित्व को ईमानदारी से निभाने की शपथ ली।
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में मुख्य अतिथि रश्मि पुरवार की अध्यक्षता में छात्रा संसद शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें अध्यक्ष शिवांगी सिंह, उपाध्यक्ष गीतिका शिवहरे, महामंत्री घृति कुमारी सहित समस्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्या बीना तिवारी ने पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के निर्वाहन के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रा संसद के पदाधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निभाए।
उन्होंने छात्राओं से बेहतर शिक्षा ग्रहण करते हुए संस्कारवान बनने को कहा। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका अनिल प्रभा अवस्थी, मनोरमा राजपूत सहित अन्य शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रही।