एसडीएम सौरभ पांडेय समदनगर में पुलिस फोर्स के साथ वीकेंड लॉकडाउन का पालन कराने के लिए चेकिंग कर रहे थे। तभी समदनगर से बाइक सवार दो युवक आते दिखे। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने बाइक आगे बढ़ा दी। इस पर भड़के एसडीएम ने बाइक रुकवाकर किशोर को दो थप्पड़ जड़ दिए।
उत्तर प्रदेश के महोबा में वीकेंड लॉकडाउन का पालन कराने के लिए चेकिंग अभियान चला रहे एसडीएम सदर सौरभ पांडेय ने बाइक से गुजर रहे किशोर को थप्पड़ जड़ दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया, इसपर जिलाधिकारी ने एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
बाइक सवार किशोर की पिटाई करते एसडीएम का सोशल मीडिया में वायरल वीडियो शनिवार की शाम का बताया जा रहा है। इसमें एसडीएम सौरभ पांडेय समदनगर में पुलिस फोर्स के साथ वीकेंड लॉकडाउन का पालन कराने के लिए चेकिंग कर रहे थे।
तभी समदनगर से बाइक सवार दो युवक आते दिखे। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने बाइक आगे बढ़ा दी। इस पर भड़के एसडीएम ने बाइक रुकवाकर किशोर को दो थप्पड़ जड़ दिए। किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
विज्ञापन
एसडीएम का कहना है कि बाइक सवार नाबालिग रोकने के बाद भी नहीं रुका और रफ्तार बढ़ा दी थी। दोनों को समझाया गया। उधर, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार का कहना है कि किसी के साथ मारपीट करना गलत है। नियमों का उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई की जाए। एसडीएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है।