फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्या समेत छह की मौत, 112 पॉजिटिल मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोरोना संक्रमण का कहर जिले में लगातार जारी है। रविवार को प्रधानचार्या समेत पांच लोगों दम तोड़ दिया है। जिसमें तीन संक्रमित बांदा मेडिकल कालेज और तीन मरीजों का कोविड एल-2 श्रीनगर में इलाज चल रहा था। वहीं रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 112 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 765 हो गई है। चार गंभीर मरीजों को बांदा मेडिकल कालेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने बताया कि 50 वर्षीय महिला जो राजकीय हाईस्कूल मोहारी, लाडपुर में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात थी। शहर की 58 वर्षीय महिला तथा 30 वर्षीय युवक की बांदा मेडिकल कालेज में मृत्यु हो गई हैं। वहीं कोविड एल-2 में शहर के 45 वर्षीय पुुरुष, रैपुरा निवासी 87 वर्षीय पुरुष व एक अन्य मरीज की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। जिले में अबतक 22 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। रविवार को 18 मरीज स्वस्थ्य होकर घर गए। 436 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। कोविड एल-1 में 20 व कोविड एल-2 में 36 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें