महोबा। जिला पंचायत कार्यालय के पास डांक बंगला मैदान में 105 फीट ऊंचा तिरंगा फहराने लगा। अब मैदान में शहीदों के शिलापट लगाए जाने की तैयारी है। अब स्थानीय लोग तिरंगे झंडे के पास पहुंचकर सेल्फी और फोटो खिंचवा रहे हैं।
कानपुर, लखनऊ व वाराणसी की तर्ज पर महोबा में 105 फीट ऊंचा तिरंगा फहराने लगा है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की पहल से यह साकार हो सका है। जिला पंचायत के प्रशासक की कमान संभालने के बाद डीएम ने शहर में 105 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने को लेकर प्रस्ताव तैयार कराया था। जिला पंचायत निधि से तिरंगा लगाने के लिए आठ लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दिल्ली की एक कंपनी को इसे पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई थी। ।जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि डांक बंगला मैदान में 105 फीट ऊंचा तिंरगा झंडा लगा दिया गया है। जहां पर लोग पहुंचकर सेल्फी और फोटो ले रहे हैं, अब मैदान शहीदों के शिलापट लगाने जाने की तैयारी है।
क्या बोले युवा:
विजय शंकर का कहना है कि शहर में 105 फीट तिंरगा झंडा फहराने लगा है। यह वीरभूमि के लोगों के लिए गर्व की बात है।
-जूली यादव का कहना है कि शहर में तिरंगा झंडा फहराने से गर्व महसूस हो रहा है। जिलाधिकारी के प्रयासों से जिले में कई अच्छे काम हुए हैं।
- कुलदीप का कहना हैै कि जिलाधिकारी के प्रयासों से शहर वासियों की यह हसरत पूरी हुई है। शहीदों के सम्मान को लेकर अच्छा महसूस हो रहा है।