फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से कुचलकर युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कबरई। थाना कबरई के बरी पहाड़ में बोल्डर लेने गए डंपर ने युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के भाई ने विवाद के चलते जानबूझकर डंपर से कुचलकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उटियां गांव निवासी राकेश तिवारी (34) बरी पहाड़ में कंप्रेशर मशीनें चलवाता है। जिनकी देखरेख के लिए मंगलवार की सुबह वह पहाड़ गया था। इसी दौरान पहाड़ पर बोल्डर लेने आए एक डंपर ने राकेश को टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई राजेश ने थाना कबरई में तहरीर देकर आरोप लगाया कि दो दिन पहले किसी बात को लेकर डंपर मालिक रमेश से राकेश का विवाद हो गया था। जिस पर डंपर मालिक ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी खुन्नस में डंपर मालिक ने उसके भाई की हत्या करवा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना से मृतक की पत्नी नीरज व ढाई वर्ष की मासूम पुत्री सौम्या का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें