फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला स्टेनो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे में शुक्रवार की देर शाम बाबा ढाबे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। वह सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट में स्टेनो के पद पर तैनात थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना कबरई के ग्राम गंज निवासी अलका सिंह (28) पुत्री रविंद्र सिंह सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट में स्टेनो के पद पर कार्यरत थी। वह शहर के विजय सागर पक्षी बिहार मार्ग में किराए पर कमरा लेकर रहती थी। शुक्रवार की देर शाम वह ड्यूटी के बाद स्कूटी से बाजार गई थी और खरीदारी कर घर लौट रही थी। तभी कानपुर-सागर हाईवे में बाबा ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि एक साल पहले ही अलका की नौकरी लगी थी। उसकी मौत से परिजन सदमे में हैं। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें आने की वजह से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें