फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो बच्चियों के साथ मां ने कुएं में छलांग लगाकर दी जान, सास-बहू के बीच हुआ था झगड़ा

Sat, 18 Jul 2020 08:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
दो बच्चियों के साथ मां ने कुएं में छलांग लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा जिले के श्रीनगर में सास-बहू के बीच विवाद होने से नाराज बहू ने दो मासूम बेटियों को गोद में लेकर कुएं में छलांग लगा दी। जिससे तीनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे एएसपी की मौजूदगी में दमकल विभाग के जवानों ने कुएं में उतरकर तीनों के शव बाहर निकाले।
विज्ञापन


मां समेत दोनों बेटियों के शव देखकर लोगों की आंसू छलक पड़े। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना थाना श्रीनगर के ग्राम सिजहरी के मोहल्ला अमरईयां में घटी। ग्राम सिजहरी के मोहल्ला अमरईयां निवासी बलवीर अहिरवार मजदूरी करके परिवार चलाता है।

बलवीर की सास का हाथ फ्रैक्चर हो जाने के कारण वह अपनी सास को शनिवार को आठ हजार रुपये देने गया था। बहू की मां को पैसा देने से सास ने आपत्ति जताई। जिससे सास-बहू के बीच झगड़ा हो गया। बाद में सास लीला बकरियां चराने चली गई।
विज्ञापन


खेत के पास बलवीर अहिरवार का कुआं है। जहां पर महिला देवकुंवर (23), बड़ी बेटी साक्षी (03) और तमन्ना (01) को गोद में लेकर खेत पहुंची। इसके बाद उसने दिन में दो बजे कुुएं में छलांग लगा दी। इसकी भनक किसी को नहीं लगी।

थोड़ी देर बाद आसपास के लोग कुएं में पानी लेने पहुंचे तो बच्चे उतराते मिले। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गांव के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

थोड़ी देर बाद दमकल विभाग भी आ गए। दमकल विभाग के जवानों ने कुएं में उतरकर रस्सी के सहारे से बच्चों को निकाला। इसके बाद बच्चों की मां देवकुंवर को चारपाई में लिटाकर निकाला गया। गांव में एक साथ तीन मौत होने से गमगीन माहौल बना हुआ है। शाम को अपनी ससुराल से लौटे पति का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें