फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: विज्ञान के प्रश्नों ने उलझाया, समाजशास्त्र का पेपर सरल आया

विज्ञापन
विज्ञापन
-हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा में अनुपस्थित रहे 591 परीक्षार्थी
विज्ञापन

फोटो 25 एमएएचपी 12 परिचय-शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज केंद्र से पेपर देकर निकलतीं छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बुधवार को हुई परीक्षा में हाईस्कूल में विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र कठिन आने से उसे हल करने में विद्यार्थियों का पसीना छूट गया जबकि इंटरमीडिएट का समाजशास्त्र विषय का प्रश्न पत्र सरल आने से छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। सुबह की पाली में हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 12,012 छात्र-छात्राओं में से 11,421 ने परीक्षा दी जबकि 591 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट की संगीत गायन विषय की परीक्षा में पंजीकृत 214 परीक्षार्थियों में से 208 ने परीक्षा दी जबकि छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र विषय की परीक्षा कराई गई। जिसमें पंजीकृत 5,617 परीक्षार्थियों से 5,397 ने परीक्षा दी जबकि 220 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। इस दौरान डीआईओएस प्रेमचंद ने सचल दल के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं और केंद्र व्यवस्थापक को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें