फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रोजगार मेले में 557 युवाओं को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेवायोजन विभाग की ओर से शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ मेला
विज्ञापन

फोटो 25 एमएएचपी 14 परिचय-रोजगार मेले में प्रमाण पत्र के साथ खुशी अभ्यर्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। सेवायोजन विभाग, मॉडल करियर सेंटर, आईटीआई व कौशल विकास मिशन की ओर से शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान निजी कंपनियों की ओर से लिए गए साक्षात्कार में 557 अभ्यर्थी सफल हुए। जिन्हें नौकरी के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

रोजगार मेले का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, एमएसलसी प्रतिनिधि रणविजय सिंह, सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा वाजपेयी, कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार व आईटीआई प्रधानाचार्य अभिषेक मिश्रा ने दीप जलाकर किया। मेले में 23 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान साक्षात्कार में शामिल होने के लिए 773 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीयन कराया। निजी कंपनियों की ओर से अभ्यर्थियों को पद, वेतनमान, कार्य आदि की जानकारी दी। इसके बाद साक्षात्कार में 557 अभ्यर्थी सफल हुए। जिन्हें ऑफर लेटर सौंपकर जल्द नौकरी ज्वाइन करने के लिए कहा गया। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक अवधेश तिवारी, सुनील शर्मा, कौशल विकास के एमआईएस प्रबंधक ओपी यादव, अर्चना यादव, डीपीएम संतोष चौरसिया, पुष्पेंद्र कुशवाहा, राजू प्रसाद, विमल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें