महोबा/कुलपहाड़। एक जुलाई से परिषदीय विद्यालय खुल गए लेकिन अभी बच्चों को नहीं बुलाया जा रहा है। शिक्षक विद्यालय पहुंचकर आवश्यक काम करेंगे। गुरुवार को सुगिरा ग्राम पंचायत कम्पोजिट विद्यालय में पौधरोपण किया गया। पहले दिन स्टाफ समय से पहुंचकर पौधरोपण किया जा रहा है और पुराने पेड़ों में पानी दिया। विद्यालय के अध्यापक सुधांशु अरजरिया ने बताया कि सभी को पौधरोपण करना चाहिए।
वहीं विकास खंड कबरई के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट प्रेम नगर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें ग्राम प्रधान सविता, वीरेंद्र वर्मा ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक बेनी प्रसाद यादव सहित संकुल शिक्षक अनिल तिवारी के साथ विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।