फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल खिलाओ प्रदेश बचाओ नारा लगाया

Fri, 21 Oct 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
बाइक जुलूस निकालते सांसद एवं भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अक्टूबर को प्रस्तावित रैली को सफल बनाने के लिए जिले भर में बाइक जुलूस निकाल कर घर-घर पीले चावल बांट कर लोगों को रैली में बुलाया जा रहा है। रैली को लेकर जिले के लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और सांसद पुष्पेंद्र सिंह
विज्ञापन


चंदेल के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर में बाइक जुलूस निकाला गया। जुलूस सांसद के आवास से आरंभ होने के बाद शहर के विभिन्न मार्गों पर घूमा। जुलूस में न गुंडाराज न भ्रष्टाचार अबकी बार भाजपा सरकार और कमल खिलाओ प्रदेश बचाओ आदि नारे लगाए जा रहे थे। इसमें शिवपाल तिवारी,देवेंद्र शुक्ला

,ओम नारायण तिवारी, पंकज तिवारी, अंकुर शिवहरे ,संदीप शुक्ला,नीरज रावत, सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।कबरई प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में भी उत्साहित युवा भाजपाइयों ने कबरई बांदा तिराहे से बाइक जुलूस निकालकर मोदी की रैली में लोगों को आने के लिए जागरूक किया। जुलूस
विज्ञापन


मेन मार्केट होते हूुए विवेक नगर बस्ती के अंदर घूमा। इसमें अथर्व त्रिपाठी,सौरभ तिवारी, मौंटी गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, हिमाशु गुप्ता, तेजा शिवहरे, कौशल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें