फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश परिवार तो संभाल नहीं पा रहे सरकार क्या चलाएंगे- मौर्य

Fri, 21 Oct 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
मोदी की रैली स्थल का निरीक्षण करते प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अक्तूबर को प्रस्तावित रैली स्थल का जायजा लेने आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य और प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने रैली स्थल पहुंच कर जायजा लिया। साथ ही रैली प्रभारी को रैली स्थल पर बेेहतर व्यवस्थाएं बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने 20  मिनट तक
विज्ञापन


रैली मैदान को घूम-घूम कर देखा। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि अखिलेश यादव और शिवपाल यादव परिवार तो संभाल नहीं पा रहे हैं सरकार क्या चलाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को रैली स्थल का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब भाजपा की बारी है।

2017 के विधान सभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा मुक्त सरकार बनाएगी। गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार वाली सरकार अब प्रदेश में नहीं बनेगी। अब जनता विकासवादी सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में पद का नहीं कार्यकर्ता का सम्मान है। इसलिए अन्य दलों से भाजपा की तरफ दूसरे दल से
विज्ञापन


लोग भाग रहे हैं।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब समाजवादी पार्टी का जहाज डूब चुका है। मायावती सरकार में भ्रष्टाचार के कारण जनता ने बसपा सरकार को अखाड़ फेंका था। सपा सरकार दंगों और गुंडाराज के कारण गर्त में चली गई। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने कहा कि मोदी के बेहतर नेतृत्व के

कारण भाजपा में एक से एक दूसरे दल के नेता आ रहे हैं। अब वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, संासद पुष्पेंद्र चंदेल, अविनाश मिश्रा अरुण सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें