फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सरीला के खिलाडि़यों का दबदबा रहा

Fri, 21 Nov 2025 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 20 एचएएमपी 17- 39वीं दो दिवसीय जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। संव
विज्ञापन
हमीरपुर। परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का अंतिम दिन फाइनल मैच खेला गया। मुकाबलों में इंद्रेश, जानवी–मानवी (संयुक्त), रिया और ओम नारायण ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

खो-खो, कबड्डी, दौड़, योगा, पीटी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समूहगान व एकांकी सहित सभी आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सरीला ब्लॉक ने 157 अंक जुटाकर ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
मुस्कुरा द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं, प्राथमिक बालक वर्ग में करौंदी (गोहांड) के इंद्रेश ने 100 मीटर, 200 मीटर व लंबी कूद में शानदार प्रदर्शन कर 15 अंक से चैंपियनशिप अपने नाम की। प्राथमिक बालिका वर्ग में खेड़ा शिलाजीत (सरीला) की जानवी और मानवी ने क्रमशः 50–100 मी. तथा 200–400 मी. दौड़ में संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर की खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिताओं के फाइनल में सरीला और मौदहा की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखी गई। दोनों ही खेलों में सरीला ब्लॉक की बालिका टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें