फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: स्कूल गेट से कक्षा छठवीं की छात्रा लापता, कार सवारों पर अगवा करने का आरोप

Fri, 21 Nov 2025 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के एक निजी स्कूल के गेट से कक्षा छठवीं की छात्रा लापता हो गई। पिता ने कार सवार एक युवक व किशोरी पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। हालांकि, छात्रा बागेश्वरधाम, मध्यप्रदेश में मिली है। पुलिस ने दो अज्ञात लोगोंं पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी 11 वर्षीय बालिका कक्षा छठवीं की छात्रा है। बुधवार की सुबह आठ बजे वह स्कूल जा रही थी। तभी स्कूल के गेट से वह लापता हो गई। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी को कार सवार युवक व एक किशोरी अगवा कर ले गए हैं। बताया कि स्कूल गेट से ले जाने के बाद बेटी को छतरपुर जाने वाली बस में बैठाया। अपहरण करने वाली किशोरी भी बेटी के साथ बस में बैठ गई जबकि युवक कार से बस के पीछे चलता रहा। छतरपुर बस स्टैंड में उतरने पर वह कार सवार युवक पहुंचा। किशोरी और युवक ने बेटी को बागेश्वरधाम जाने वाली ऑटो में बैठाकर किराये के लिए 70 रुपये दिए। इसके बाद दोनों फरार हो गए। बेटी बागेश्वरधाम पहुंची और वहां से किसी दुकानदार के फोन से उसे पूरी जानकारी दी। पिता बागेश्वरधाम पहुंचकर बेटी को सुरक्षित वापस महोबा लाए।
अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया था। बालिका से जुड़ा मामला होने के चलते तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई गई। टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य मिले हैं। जो तहरीर से भिन्न हैं। सीसीटीवी फुटेज में बालिका विद्यालय गेट के बाहर से अकेले जाती दिखाई दे रही है। बालिका अपने परिजनों के साथ एक दिन पहले बागेश्वरधाम गई थी। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोबारा घूमने चली गई। भय के चलते उसने यह कहानी बताई। सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें