फोटो 21 एमएएचपी 11 परिचय-बुके सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं महिलाएं। स्रोत: महासभा
महोबा। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा महिला इकाई की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों और महिलाओं ने प्रतिभाग किया। बुके सजाओ प्रतियोगिता में सारिका ने बाजी मारी।
शहर के सराफीपुरा स्थित बिहारी जू मंदिर में महिलाओं ने महाराज अग्रसेन की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुईं। जिसमें सब खेलो सब जीतो प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने हिस्सेदारी की और जमकर पुरस्कार जीते। बच्चों की मेढक दौड़ में अग्रिम ने प्रथम, प्रिंस ने द्वितीय और आयांश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आर्य ने पहला, ओम ने दूसरा व नंदिनी ने तीसरा स्थान पाया। बुके सजाओ में सारिका अव्वल रहीं जबकि ज्योति दूसरे व भारती तीसरे स्थान पर रहीं।
। अध्यक्ष माया अग्रवाल ने कहा कि बहनों की एकता और उत्साह को देखकर यह विश्वास हो गया है कि अन्य वर्षो में और भी बढ़-चढ़कर सामाजिक आयोजन किए जाएंगे। कहा कि सोमवार को अग्रसेन जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर पूनम, रश्मि, शिल्पी, किरण, अनीताआदि मौजूद रहे।
फोटो 21 एमएएचपी 11 परिचय-बुके सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं महिलाएं। स्रोत: महासभा