फोटो 27 एमएएचपी 15 परिचय-दंगल में दावपेच दिखातीं महिला पहलवान। संवाद
अजनर (महोबा)। कस्बा अजनर के प्रसिद्ध सिद्धबाबा मेला महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को दंगल प्रतियोगिता हुई। इसमें पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांवपेच दिखाकर दर्शकों की मनोरंजन किया। इस दौरान नौ मुकाबले हुए। अयोध्या की सपना पहलवान ने गाजियाबाद की मुस्कान पहलवान को पटकनी दी। विजेता पहलवानों को नगद धनराशि से पुरस्कृत किया गया।
दंगल का शुभारंभ ग्राम प्रधान नन्हेराम अनुरागी ने फीता काटकर किया। बेलाताल के मुनीर पहलवान व सुगिरा के बबलू के बीच हुई कुश्ती रोचक रही। काफी जोरआजमाइश के बाद मुनीर ने जीत दर्ज की। राजस्थान के अभिषेक व ग्वालियर के जयसिंह के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटा। गंगानगर के बलवीर पहलवान ने अर्तरा के रज्जन सिंह को पटखनी दी। अयोध्या के छोटा बाबा पहलवान ने गोरखपुर के अमर को पराजित किया। झांसी के अखिलेश ने गंगानगर के बलवीर को धूल चटाई।
अयोध्या के छोटा बाबा ने ग्वालियर के रोहित हराया। छोटा बाबा व गोरखपुर के संजय के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटा। अंतिम मुकाबले में अयोध्या की सपना पहलवान ने ग्वालियर के रोहित को पटकनी दी। दंगल में रेफरी की भूमिका ऊदल ने निभाई जबकि अनिल कुमार ने कमेंट्री की।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि देवेश भारती, अरविंद कुशवाहा, बृजेंद्र राजपूत, संरक्षक फूलसिंह यादव, मेला अध्यक्ष जय सिंह यादव, सुरेंद्र राजपूत, ओमप्रकाश सक्सेना, अवधेश, नूर मोहम्मद, देवकरण राजपूत, सुरेश अहिरवार, हरी सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।