फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में खन्ना के संजय पहलवान ने बिहार के काला चीता को चटाई धूल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। कस्बा खन्ना के ब्रह्मचारी मंदिर रहुनिया मैदान में चल रहे दो दिवसीय मेले में मंगलवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से आए पहलवानों ने दांव पेंच दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। खन्ना के संजय ने बिहार के काला चीता को हराकर कुश्ती जीती। जिसके लिए खन्ना के संजय पहलवार को 51 हजार रुपये की नगदी व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि के नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ तिवारी ने फीता काट कर किया। पहली कु्श्ती जल्लाद सिंह राजस्थान व गोलू दिल्ली के बीच हुई। जिसमें जल्लाद सिंह विजेता रहे। खन्ना के अजय ने इलाहाबाद के मोहित को चित किया। जालौन के जीतेंद्र ने उन्नाव के सुरेंद को हराया। हरियाणा के मोहन ने मथुरा के अनुज को पटखनी दी। मथुरा के बंटी ने हरिद्वार के मंशा पहलवान को पटखनी देकर जीत दर्ज की। बनारस के अच्छे पहलवान ने बिहार के सोनू, गोरखपुर के रंजीता ने मुरादाबाद के रिया, राजस्थान के जल्लाद ने दिल्ली के रमन को हराया। रैफरी की भूमिका रशीद व शफीक ने निभाई। इस मौके पर तेजा शिवहरे, पप्पू यादव, तन्नू सिंह, महानंद तिवारी, रामचंद्र, रामप्रताप यादव, दंगल के आयोजक नंद किशोर यादव, दीपक सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें