फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की बुद्धि-शुद्घि के लिए भाकियू का हवन-यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चकबंदी प्रक्रिया में हुई धांधली व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कुलपहाड़ तहसील में चल रहा बुंदेलखंड किसान यूनियन का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को पदाधिकारियों ने अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन-यज्ञ किया। चेतावनी दी कि मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने में बैठे बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा कि किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सबक सिखाया जाएगा। चकबंदी अधिकारियों के भ्रष्टाचार की पोल खोलकर दंडित कराया जाएगा। किसानों ने गांव के चकरोडों पर अवैध कब्जे आवास, शौचालय, किसान पेंशन आदि समस्याएं बताईं।
जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों को समस्या के निराकरण का ढांढस बंधाया।
धरने के दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारियों व किसानों ने हवन-यज्ञ कर अधिकारियों की बुद्धि के शुद्घिकरण के लिए भगवान से प्रार्थना की। कहाकि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए यूनियन आरपार की लड़ाई लड़ेंगी। धरने में बुंदेलखंड प्रभारी बालाजी, राष्ट्रीय सचिव अखिलेश रावत, सीताराम नायक, किरण पाठक, दिनेश निरंजन समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें