महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर युवक समेत दो लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। शहर के बजरंग वार्ड गांधीनगर निवासी रामकुमार (21) का घर पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
जिससे नाराज होकर उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाए। इसी तरह मोहल्ला मलकपुरा निवासी प्रेम नारायण (36) ने घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। (संवाद)