फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में कालाबाजारी, दो हिरासत में

Sun, 13 Nov 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
नमक लेने के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शुक्रवार रात नमक बिक्री पर रोक लगने की फैली अफवाह को लेकर कुछ लोग तीन दुकानों के बाहर रखी नमक की बोरियां लूटकर ले गए। नमक की बोरियां लूटने के दौरान एक दुकानदार ने विरोध किया तो अज्ञात लोगों ने हाथापाई कर दी। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो लुटेरे भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


रात करीब साढे़ नौ बजे कुछ अज्ञात लोग बाराखंभा चौराहे पर परचून की दुकान रखे मुकेश राजपूत नौरंगा, पवन गुप्ता पुत्र सुखदेव बिहारी फरसौलियाना और शिवकुमार गुप्ता जुलेहटी की दुकान पर पहुंचे और बाहर रखी नमक की बोरियां लूट कर ले जाने लगे। इसी बीच दुकानदार शिवकुमार को नमक को लूटने की खबर लगी तो वह दुकान पर पहुंचा। दुकान में खडे़ लोग नमक की बोरियां ले जाने लगे।

दुकानदार के विरोध करने अज्ञात लोगों ने हाथापाई कर दी। इसी बीच सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो लुटेरे भाग खडे़ हुए। दुकानदार मुकेश ने बताया कि दुकान के बाहर 50 बोरी नमक रखा था। जिसमें 20 बोरी नमक लोग ले गए हैं। दुकानदार पवन गुप्ता ने बताया कि उसकी दुकान के बाहर 210 बोरी नमक था। 178 बोरी नमक लोग लूटकर ले गए।
विज्ञापन


शिवकुमार ने बताया कि उसका 10 बोरी ले गए। बता दें कि दुकानदार नमक की बोरियां दुकानों के बाहर रखते थे। कुछ दुकानदारों ने 10 रुपये प्रति किलो मिलने वाले नमक को 50 रुपये के रेट पर बेंचा। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि दुकानदारों ने तहरीर नहीं दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें