फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकुर साहनी राज्य स्तरीय कुश्ती में चयनित

Sun, 22 Mar 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में चयनित होकर अंकुर साहनी ने जिले का नाम रोशन किया है। अंकुर की इस सफलता पर सभी ने उसे बधाई दी है।  अंकित को सरकारी खर्च पर गोरखपुर में केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद अंकित को स्पोर्ट्स हॉस्टल गोरखपुर में भेज कर  कुश्ती के दांव पेंच सिखाएं जाएंगे। जिससे उसे राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सके।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी अधिवक्ता नंदकिशोर यादव के 14 वर्षीय बेटे अंकुर साहनी ने अंडर 15 वर्ग में पहले जिला, फिर मंडल स्तरीय से लेकर प्रदेश स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में बाजी मारी। जिससे उसे प्रशिक्षण के बाद स्पोर्ट्स हास्टल गोरखपुर भेजा जाएगा। जहां पर उसे कुश्ती के हुनर सिखाने के साथ-साथ सरकारी खर्च पर कॉलेज में शिक्षा भी दिलाई जाएगी। साथ ही होनहार के खानपान पर प्रतिदिन 250 रुपये खर्च किए जाएंगे। चयनित होनहार ने  इस कामयाबी के लिए अपने पिता के साथ-साथ अपने गुरु असलम पहलवान को इस सफलता का श्रेय दिया है। अंकुर ने बताया कि नौ साल की उम्र से उनके गुरु ने उन्हें कुश्ती के दांवपेंच सिखाए। जिससे आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। वहीं घर में बाबा बिंदा प्रसाद यादव भी पहलवानी के शौकीन थे। उन्हीं को देखते हुए मैने भी कुश्ती की शुरुआत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें