फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी बरामद न होने पर आमरण अनशन शुरू

Sun, 22 Mar 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा श्रीनगर में दबंग द्वारा किशोरी का अपहरण कर लिए जाने की शिकायत पुलिस से करने के बाद भी किशोरी के न मिलने पर परिवारीजन कलेक्ट्रेट में अमरण अनशन पर बैठ गए है। किशोरी के पिता ने पुलिस महानिरीक्षक को पत्र भेजकर किशोरी को बरामद कराए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कस्बा श्रीनगर निवासी एक पीड़ित ने पुलिस उप महानिरीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसकी  बेटी का आठ मार्च को दबंग ने अपहरण कर लिया है।  उन्होंने बताया कि वह शाम चार बजे घर से भाई  के घर जाने की बात कहकर निकली थी। शाम तक घर न लौटने पर भाई के घर जाकर पूछताछ की गई । जहां भाई हलीम ने मात्र 10 मिनट रुक कर चले जाने की बात बताई। पत्र में बताया कि सभी रिश्तेदारी में पता करने के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं लता ने कस्बे के एक दबंग द्वारा बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण ने बेटी की हत्या होने की भी आशंका जताई है। पीड़ित ने बताया कि घटना की तहरीर थाना श्रीनगर में देने के बाद भी पुलिस ने दबंग के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की और न ही बेटी का सुराग लगाया। पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे वह परिवार सहित आमरण अनशन पर बैठने के लिए मजबूर है। ग्रामीण ने डीआईजी से दबंग के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने व किशोरी की बरामदगी कराए जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें