फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल
विज्ञापन

महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

थाना कबरई के मुल्ला का खुड़ा निवासी सुनील (25) किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में एकाएक आए अन्ना पशु को बचाने के चक्कर में बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास स्थित लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसी तरह थाना श्रीनगर के बिलखी गांव निवासी धनीराम (80), चरखारी निवासी छविलाल (58) व पठानपुरा निवासी उमर (04) सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें