झंासी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छतेसर गांव में हवाई पुलिया के पास एक ट्रैक्टर ने ग्रामीण को जोरदार टक्कर मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुस्साएं ग्रामीणों ने सड़क पर एक घंटे जाम लगा दिया। जिससे हाइवे पर आवागमन ठप हो गया। थाना पनवाड़ी के ग्राम छतेसर निवासी दृगपाल अहिरवार 38 पुत्र सुखराम अहिरवार शनिवार की शाम को
हाइवे पर सड़क किनारे खेतों से अपने घर लौट रहा था तभी गिट्टी भरकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। दुर्घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने शव को हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया। एक घंटे
तक हो हल्ला मचाने और सड़क पर जाम लगा दिए जाने से महोबा से पनवाड़ी, झांसी, मऊरानीपुर, हरपालपुर आने जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। थानाध्यक्ष पनवाड़ी एके सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और मृतक के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।