जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते सुगिरा नाले का रपटा और क्योलारी नदी का पानी सड़क पर भरने से झांसी मिर्जापुर हाइवे पर घंटों जाम लगा रहा। दर्जनों वाहन फंस इसमें गए। झांसी मिर्जापुर हाइवे पर कुलपहाड़ से तीन किलोमीटर दूर सुगिरा नाले के रपटे में ढ़ाई से तीन फीट पानी बहने के कारण चार घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहा। इससे महोबा
से पनवाड़ी, राठ और महोबा कुलपहाड़ आने जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। रपटे का पानी चार घंटे बाद दोपहर के समय कम होने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। इसी तरह झांसी-हरपालपुर के बीच क्योलारी नदी के उफना जाने से झंासी हाइवे पर तीन से साढ़े तीन फीट पानी चलने के कारण तमाम बसें, ट्रक और चार पहिया वाहन सड़क से दूर खड़े रहे।